ganesh chaturthi

सत्यम घोटाला : सेबी ने दिए राजू व 3 अन्य को 813 करोड़ रुपए लौटाने के निर्देश

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (00:04 IST)
नई दिल्ली। करीब एक दशक पुराने सत्यम घोटाले में ताजा आदेश जारी करते हुए सेबी ने शुक्रवार को बी. रामालिंग राजू और 3 अन्य व्यक्तियों को 14 साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित करते हुए उन्हें 813 करोड़ रुपए अवैध लाभ को ब्याज सहित लौटाने को कहा है।
 
 
नियामक द्वारा लगाए गए 14 साल के प्रतिबंध में रोक की वह अवधि भी शामिल है जिसे वे पहले ही बिता चुके हैं। इसके अलावा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वापसी की रकम को भी 1,258.88 करोड़ रुपए से घटाकर ब्याज के साथ 813.40 करोड़ रुपए कर दिया है।
 
नियामक ने पूर्ववर्ती सत्यम कम्प्यूटर के संस्थापक राजू के अलावा उनके भाई बी. रामा राजू, बी. सूर्यनारायण राजू और एसआरएसआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आदेश पारित किया। प्रतिभूति अपीलीय प्राधिकरण (सैट) के निर्देश पर सेबी ने भेदिया कारोबार और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से संबंधित यह ताजा आदेश दिया है।
 
आदेश के मुताबिक रामालिंगा राजू और रामा राजू के खिलाफ प्रतिबंध 15 जुलाई 2014 और सूर्यनारायण राजू और एसआरएसआर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रतिबंध 10 सितंबर 2015 से लागू माना जाएगा। इन संस्थाओं को पीएफटीयूपी (धोखाधड़ी और अनुचित कारोबार प्रथाओं का निषेध) और पीआईटी (भेदिया कारोबार निषेध) के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए इन संस्थाओं को प्रतिबंधित किया गया है।
 
रामालिंगा राजू और रामा राजू के खिलाफ यह वर्तमान मामला कंपनी की वित्तीय लेन-देन का फर्जी आंकड़ा प्रस्तुत करने और भेदिया कारोबार के जरिए अवैध लाभ अर्जित करने से जुड़ा है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख