Hanuman Chalisa
✕

G7 Summit: पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने जर्मनी में चाय पर की चर्चा

Updated: सोमवार, 27 जून 2022 (23:55 IST)
एल्माउ (जर्मनी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने चाय पर विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार से 2 दिन की यात्रा पर जर्मनी में हैं।
 
दोनों नेताओं ने श्लोस एल्माउ में जी7 सम्मेलन से इतर चाय पर चर्चा की। इससे पहले मोदी और मैक्रों ने सामूहिक फोटो खिंचने के बाद एक दूसरे को गले लगाया और संक्षिप्त चर्चा की। जी7 के सदस्य देशों के नेताओं के सम्मेलन स्थल की ओर जाने के बाद दोनों नेता बातचीत करते रहे और साथ में सम्मेलन स्थल की ओर गए। 
 
जी7 कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन का अंतरसरकारी राजनीतिक समूह है। सम्मेलन के मेजबान देश जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में अतिथि देशों के तौर पर आमंत्रित किया है। मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर दक्षिण जर्मनी के श्लोस एल्माउ में आयोजित जी7 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख