biodatamaker

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:33 IST)
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद फैलाने के लिए परोक्ष रूप से पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार किसी न किसी रूप में अंतत: एक स्त्रोत या उद्गम स्थल से जुड़ते हैं।


मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइकल रिचर्ड पेंस के साथ यहां बैठक में कहा कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के हाल में हुए चुनावों में मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल लोगों का राजनीतिक प्रक्रिया की मुख्यधारा में आना सिर्फ भारत और अमेरिका ही नहीं है पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

विदेश सचिव विजय गोखले ने मोदी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइकल रिचर्ड पेंस के बीच यहां हुई बैठक के ब्‍योरे की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर   बातचीत हुई। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा की और इस संदर्भ में पेंस ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की दसवीं बरसी का उल्लेख किया।

गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेंस को ध्यान दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार किसी न किसी रूप में अंतत: एक स्त्रोत या उद्गम स्थल से जुड़ते हैं। पाकिस्तान में हाल में हुए चुनावों में मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल लोगों का राजनीतिक प्रक्रिया की मुख्यधारा में आना सिर्फ भारत और अमेरिका ही नहीं है पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए चल रहे सहयोग की सराहना की। गोखले ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया। इसके अलावा हाल में भारत में आयोजित टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक के नतीजों पर भी बात हुई तथा दोनों ने इसकी सराहना की। 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल के आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

जनक दीदी पौधे लगाकर मनाएंगी अपना 41वाँ रक्षा-बंधन

नेपाल में बाढ़ के कहर से बिहार में दहशत, कई जिलों में अलर्ट, कई इलाकों में NDRF और SDRF तैनात

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

नेपाल में बाढ़ का सैलाब, 5 जिलों में हाई अलर्ट, 105 भारतीय पर्यटक लापता, हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी

अगला लेख