suvichar
✕

ताइवान के एयर डिफेंस जोन में पहुंची नैंसी पेलोसी, चीन की चेतावनी के बीच 22 विमान कर रहे हैं एस्कॉर्ट

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (19:48 IST)
अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ताइवान (Taiwan) के एयर डिफेंस जोन में पहुंच गई हैं। नैंसी पेलोसी को 22 विमान एस्कॉर्ट कर रहे हैं। नैंसी पेलोसी 25 वर्षों में ताइवान का दौरा करने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली अमेरिकी राजनेता बन जाएंगी। उनके दौरे को लेकर चीन (China) ने चेतावनी दी गई है। अमेरिका ने पेलोसी के विमान के रूट को बदल दिया है।
 
चीन ने पोत सहित चार अमेरिकी युद्धपोतों को ताइवान के पूर्व में पानी में तैनात किया है। नैंसी पेलोसी के दौरे को लेकर चीन और अमेरिका में तनाव बना हुआ है। चीन ने अमेरिका से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि नैंसी ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि नैंसी के विमान को 8 लड़ाकू मिराज एस्कॉर्ट करेंगे। 
 
खबरों के मुताबिक नैंसी की यात्रा को देखते हुए चीन ने 2 युद्धपोत ताइवान की तरफ भेज दिए हैं, जबकि चीन लड़ाकू विमान भी ताइवान की सीमा के पास उड़ते हुए देखे गए हैं। चीन ने परोक्ष रूप से अमेरिका को जंग की धमकी देते हुए कहा कि नैंसी ताइवान जाती हैं तो वह चुप नहीं बैठेगा।
 
चीनी बयानबाजी की अमेरिका ने निंदा की : अमेरिका ने प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की अपेक्षित यात्रा को लेकर चीन द्वारा की जा रही बयानबाजी की निंदा की है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि स्वशासित द्वीप में यात्रा करने या न करने का अंतिम फैसला पेलोसी का ही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सांसद वर्षों से ताइवान की नियमित यात्रा करते रहे हैं। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख