Hanuman Chalisa

म्यांमार का सैन्य विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, 100 लोग लापता

Updated: बुधवार, 7 जून 2017 (21:06 IST)
यंगून। म्यांमार की सेना का जो विमान आज दक्षिणी तटीय शहर मेइक से यंगून की उड़ान के दौरान लापता हो गया था, वह समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में सैनिकों और उनके पारिवारिक सदस्यों तथा विमानकर्मियों सहित 120 लोग सवार थे, जिसमें से 15 लोग जीवित बचे हैं। जीवित बचे लोगों का कहना है कि शेष यात्रियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
 
सेना और नागरिक विमानन अधिकारियों के मुताबिक चीन निर्मित मालवाहक विमान वाई-8-200एफ ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 6 मिनट (भारतीय समयानुसार 12 बजकर 6 मिनट) पर मेइक से यंगून के लिए उड़ान भरी थी। विमान अपने उड़ान के 29 मिनट बाद दावेई शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर अंडमान सागर के ऊपर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तभी इसका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। बाद में पता चला कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
मेइक हवाई अड्डे पर एक नागरिक विमानन अधिकारी ने कहा, हम नहीं जानते कि नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटने के बाद विमान का क्या हुआ और यह कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य था और विमान ने तब उड़ान भरी थी, तब दृश्यता का स्तर अच्छा था।
    
नागरिक विमानन अधिकारियों ने पहले विमान में 105 लोगों के सवार होने की जानकारी थी, लेकिन बाद में सेना ने बताया कि इसमें 106 सैनिक और उनके परिवार के सदस्य तथा 14 विमानकर्मी सवार थे। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक विमान की अधिकतम क्षमता 200 यात्रियों की थी। लापता विमान को खोजने के लिए तलाशी अभियान भी शुरु ‍किया था और इस अभियान में नौसेना के छह जहाज और तीन विमान शामिल थे।
Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

जर्मनी: 23 सालों में सबसे जानलेवा रहा जून का महीना

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

अगला लेख