Hanuman Chalisa

रेस्तरां जहां खाना परोसता है एक बंदर

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (10:02 IST)
जापान का एक रेस्तरां में लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है क्योंकि एक बंदर यहां आने वालों की खातिरदारी करता है। जापान का कयावुकिया टावर्न रेस्तरां इसी कारण से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रेस्तरां एक मंकी वेटर है जो  इस रेस्तरां में आने वाले लोगों की मेजबानी यही करता है। इसका नाम है फुकी-चान। 
 
फुकी चान बाकायदा वेटर की ड्रेस भी पहनता है। चेक की शर्ट और काली स्कर्ट इसका लिबास है। रेस्तरां में आने वाले ग्राहकों को यह बीयर सर्व करता है, नेपकिन्स देता है। इस दौरान वह रेस्तरां में आए लोगों से मिलता-जुलता भी है। टेबल पर खाने-पीने का सामान सर्व करने का काम फुकी-चान एकदम प्रोफेशनल अंदाज में करता है। 
 
बदले में लोग उसे टिप भी देकर जाते हैं। फुकी चान को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में रेस्तरां में वेटर का काम बंदर बड़ी आसानी से संभाल सकते हैं। सत्रह साल का फुकी चान बड़े सलीके से ग्राहकों की टेबल पर नेपकिन्स रखकर आता है।
 
इसके साथ येत-चान मंकी भी काम करता है। इसके अलावा रेस्तरां में कुछ और भी बंदर उसका साथ देते हैं। लेकिन रेस्तरां में आने वालों का सबसे ज्यादा ध्यान फुकी चान ही खींचता है। पेमेंट के रूप में फुकी चान और बाकी बंदरों को अपना फेवरेट खाना केले खाने को मिलते हैं। इस रेस्तरां में दुनियाभर से लोग आते हैं, ताकि मंकी वेटर का सर्व किया खाना खा सकें। 
 
वैसे तो फुकी चान एलर्ट होकर काम करता है, लेकिन कई बार गलती भी हो जाती है। एक वीडियो में इसके हाथों से मटर की प्लेट गिरते हुई दिखाई दी है। रेस्तरां के मालिक काओरो ओत्सुका के अनुसार, मुझे यह बंदर अपने घर से ज्यादा प्यारे हैं। एक बार जब से इनकी देखभाल करनी शुरू की है, तब से इन्हें जाने देने का मन नहीं करता। ये बहुत ही प्यारे हैं। इस रेस्तरां में पिछले 29 सालों से बंदर काम कर रहे हैं।   
 
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख