dharma sangrah

यमुना प्राधिकरण के डीजीएम एके सिंह गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (09:22 IST)
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के उप-महाप्रबंधक परियोजना (डीजीएम प्रोजेक्ट) एके सिंह को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक केंद्रीय मंत्री, प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और प्राधिकरण के चेयरमैन के खिलाफ रिश्वत लेने की झूठी शिकायत सरकार से करने का आरोप है।
 
प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि प्राधिकरण में महाप्रबंधक परियोजना का पद एक साल से खाली है। इस पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी। बागपत के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह बालियान का नाम सरकार को भेजा गया था। उसके बाद चार लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत की। आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और चेयरमैन तीन करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर जीएम प्रोजेक्ट की तैनाती कर रहे हैं।
 
कुमार ने बताया कि शिकायत में कहा गया कि एक केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर देवेन्द्र सिंह को यहां तैनात किया जा रहा है। सरकार स्तर पर शिकायतों की जांच करवाई गई। साथ ही प्राधिकरण स्तर पर भी जांच की गई। जांच में सभी आरोप झूठे निकले। शिकायतकर्ता भी फर्जी निकले। इसमें प्राधिकरण के अफसर के शामिल होने का शक था। इस पर 11 अगस्त को कासना कोतवाली में चारों शिकायतकर्ता और अज्ञात प्राधिकरण अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
 
पुलिस जांच में पता चला कि शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी, उसके और डीजीएम ए.के सिंह के बीच फोन पर कई बार बातचीत भी हुई है। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 
चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने सोमवार दोपहर में डीजीएम प्रोजेक्ट एके सिंह को अपने कार्यालय में बुलाया। वहां पर कासना कोतवाली पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने तत्काल डीजीएम एके सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में डीजीएम से पूछताछ की जा रही है। (भाषा) 
Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख