Hanuman Chalisa
✕

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे, वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर गूंजा मोदी-मोदी

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (08:26 IST)
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 3.30 बजे तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर वहां मोदी मोदी की गूंज भी सुनाई दी। 
 
हवाई अड्डे पर बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। सुबह से ही भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एंड्रयूज ज्वाइंट एयरफोर्स बेस पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी भी मौजूद थे।
 
मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिका पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के साथ ही वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता भी करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। अमेरिका क्वाड समूह की मेजबानी कर रहा है जिसमें समूह के नेता हिस्सा लेंगे। इसके जरिये अमेरिका हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और समूह के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का मजबूत संकेत देना चाहता है।

चित्र सौजन्य : पीएम  मोदी ट्विटर अकाउंट

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख