ramcharitmanas
✕

स्वीडन में मोदी बोले, भारतीय होने का गर्व हमें एक सूत्र में बांधता है

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (08:08 IST)
स्टॉकहोम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम चाहे किसी भी देश में रहें, कोई भी भाषा बोलें एक चीज है जो हमें एक सूत्र में बांधती है, वह है भारतीय होने का गर्व।
 
मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, भाषा अलग हो सकती है, स्थितियां-परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन एक बात है जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है, और वो बात है भारतीय होने का गर्व। अफ्रीका हो या पैसिफिक ओसियन के छोटे देश, या फिर आसियान या यूरोप या एशिया, सभी आज भारत को एक विश्वसनीय साथी, एक भरोसेमंद मित्र के रूप में देख रहे हैं। 
 
पिछले 4 वर्षों में उनके द्वारा एक के बाद एक ऐसे कदम उठाए गए हैं जिनसे भारत में दुनिया की आशा और विश्वास बढ़े हैं।
 
सरकार की उप​लब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार न्यू इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है। देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। भारत में व्यापार करना आसान हुआ है। आम आदमी भी सरकार से सीधे संपर्क कर रहा है।
 
उन्होंने कहा ‍कि स्वीडन में मेरे और मेरे डेलीगेशन के स्वागत-सत्कार के लिए यहां की जनता और सरकार का, विशेष रूप से स्वीडन के राजा और स्वीडन के प्रधानमंत्री रधानमंत्री स्टेफ़ान लवैन का, मैं हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि लवैन उन्हें हवाईअड्डे पर लेने आए और बाद में होटल तक छोड़ने भी गए। (वार्ता) 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख