ramcharitmanas

वुहान पहुंचे मोदी, चीनी राष्‍ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (07:21 IST)
वुहान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार देर रात वुहान पहुंच गए। पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 27 और 28 अप्रैल को चीन के वुहान शहर में शिखर बैठक होगी।
 
चीन की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अपने यात्रा की जानकारी आम जनता को दी. उन्होंने लिखा कि मैं चीन के वुहान की यात्रा पर जा रहा हूं, जहां 27 और 28 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक होगी।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि चीनी राष्ट्रपति शी के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए वुहान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेता हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ने की रणनीतिक और दीर्घकालीन परिप्रेक्ष्य से समीक्षा करेंगे। 
 
अपनी बैठक के दौरान दोनों नेताओं के सीमा विवाद सहित कई मुद्दों का हल करने के लिए दोनों देशों के बीच आमराय बनाने की दिशा में काम करने की भी उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस अनौपचारिक वार्ता के दौरान किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया जाएगा।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

अगला लेख