Hanuman Chalisa
✕

‘डोनाल्‍ड ट्रम्‍प’ ने थपथपाई खुद की पीठ, कहा- ‘मोदी ने की मेरी तारीफ’

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (18:26 IST)
चुनाव की तैयारियों में जुटे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस टेस्टिंग को लेकर किए गए उनके शानदार काम की तारीफ की है।

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर पूर्व प्रशासन के दौरान ‘स्वाइन फ्लू' से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहने को लेकर निशाना साधते हुए दावा किया कि मोदी ने कोविड-19 की जांच को लेकर किए गए काम के लिए उनकी सराहना की है।

ट्रंप ने नेवादा के रिनो में चुनावी रैली में कहा,
 ‘अभी तक, हमनें भारत समेत अन्य कई बड़े देशों से अधिक जांच (कोविड-19) की है। अमेरिका के बाद भारत ने सबसे अधिक जांच की है। हमने भारत से 4.4 करोड़ अधिक जांच की है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी ने मुझे फोन कर कहा कि आपने जांच के मामले में बेहतरीन काम किया है’

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका द्वारा की जा रही जांच पर मोदी की टिप्पणी को मीडिया को समझाने की जरूरत है, जो कि कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर उन पर निशाना साध रही है।

ट्रंप ने कहा, ‘बाइडेन का रिकॉर्ड दिखाता है कि अगर चीनी वायरस उनके प्रशासन के दौरान आता तो लाखों से अधिक अमेरिकी लोगों की मौत होती। उपराष्ट्रपति के रूप में, मंदी के बाद उनके नेतृत्व में बेहद धीमी गति से आर्थिक सुधार हुए'

उन्होंनें दावा किया पिछले चार साल में अमेरिकियों को नौकरियां वापस मिली, सीमाएं सुरक्षित हुई और सेना का पुनर्गठन हुआ.अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित है, जिसमें ट्रंप का मुकाबला बाइडेन से है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख