dharma sangrah
✕

आतंकी बच्चों को सिखा रहे हैं, कैसे करें रेप...

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (14:03 IST)
अबुजा। नाइजीरिया के कुख्यात आतंकी संगठन बोको हराम छोटे बच्चों को बंधकों से रेप करना सिखा रहा है। इन बच्चों की उम्र 13 साल तक है। ब्रिटिश वेबसाइट 'डेलीमेल ऑनलाइन' के हवाले से यह खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरियाई जिहादियों के चंगुल से बचकर निकले एक बच्चे ने ही इस बात का खुलासा किया है। 
 
यह बच्चा इन जिहादियों के लिए लड़ रहा था। उसने बताया कि यहां वयस्क आतंकी बच्चों को सिखाते हैं कि बंधकों का यौन उत्पीड़न करके कैसे 'मजे' लिए जाएं। नाइजीरिया के बागा इलाके से अगवा किए गए इस बच्चे ने बताया कि उम्रदराज जिहादियों ने दो दिन तक उन्हें सिखाया कि कैसे रेप किया जाता है। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाई गई महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया। 
 
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चों को सिखाया गया कि पीड़ितों को वश में कैसे किया जाए और महिलाओं को खुद पर कैसे हावी न होने दिया जाए। 'द डेली बीस्ट' के अनुसार बोको हराम के चंगुल से निकली एक लड़की ने बताया कि छोटे बच्चों ने उसके साथ किस तरह से रेप किया। लड़की के मुताबिक, वह आसानी से उन बच्चों से बच सकती थी और उनमें से एक तो महज 13 साल का था। 
 
हालांकि, वह रेप करने में इसलिए कामयाब हो गया क्योंकि उसके पास बंदूक थी। चौंकाने वाली यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब यह दावा किया गया है कि बोको हराम के लड़ाके बीते हफ्ते अपने ठिकाने से भागने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उनके कब्जे में 2014 में किडनैप की गई कुछ लड़कियां हैं, जिन्हें वे हवाई हमलों से बचने के लिए मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख