dharma sangrah
✕

शिवसेना का बड़ा हमला, अब तक की सबसे घटिया है मोदी सरकार

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (16:40 IST)
मुंबई। भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने केन्द्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दस हजार सालों की सबसे बुरी सरकार है।
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में उद्धव ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह भ्रम है कि नोटबंदी से सारा कालाधन रद्दी बन गया है। आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने महिला द्वारा कपड़े उतारने की घटना का जिक्र करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि उस बदनसीब मां की हालत 'सरकार प्रायोजित निर्भया कांड' जैसी लगती है। हालांकि उद्धव की इस आक्रामकता को बीएमसी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
शिवसेना ने मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भी पूछा है कि वे असहाय महिला की तरफ हैं या फिर नोटबंदी की तरफ? संपादकीय में कहा गया है कि अगर सरकार इस महिला की पीड़ा को देख और समझ नहीं सकती तो ऐसी निर्मम और बहरी सरकार पिछले 10 हजार सालों में नहीं रही होगी। फडणवीस को आड़े हाथ लेते हुए भगवा पार्टी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को महिला की पीड़ा देखकर कोई दुख नहीं होता तो वह एक असहाय व्यक्ति हैं। 
 
संपादकीय में आगे लिखा है कि पीड़िता ने महिलाओं की दबी हुई सिसकियों और आक्रोश को सड़कों पर सामने ला दिया है। अगर आप इस महिला के निर्वस्त्र होने को भी देशभक्ति कहते हैं तो आपको जरूरत है कि आपके दिमाग का इलाज कोई तालिबानी डॉक्टर करे। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की ज्यादती केवल तालिबानी शासन में होती है।
 
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख