Daily Horoscope
✕

मैक्सिको में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 की मौत

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (12:03 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के दक्षिणी ओक्साका प्रांत में भूंकप से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृहमंत्री और गवर्नर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जमीन पर खड़े 2 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इसमें सवार सभी लोग आश्चर्यजनक रूप से बच गए।
 
गृहमंत्री नवाराते ने टीवी नेटवर्क टेलीविजा को बताया कि उस हेलीकॉप्टर में उनके साथ ओक्साका के गवर्नर एलीजांद्रों मुराट भी सवार थे और नीचे उतरते वक्त यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन इसमें सवार किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
 
इस बीच गृह मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर के उतरते समय जमीन पर खड़े 2 लोग इसकी चपेट में आ गए। दरअसल गृहमंत्री और गवर्नर के अलावा अन्य अधिकारी मैक्सिको सिटी में भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करने जा रहे थे। इस भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन राजधानी और 4 अन्य राज्यों में लाखों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख