dharma sangrah

मैक्सिको में भूकंप से 90 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (14:15 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के दक्षिण तटीय इलाके में आए 8.1 तीव्रता वाले भीषण भूकंप से अब तक कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी प्रांत ओकासा में आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार वहां भूकंप के कारण 71 लोगों की मौत हुई है। राज्य नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता जीसस गोंजालेज के अनुसार इस भूकंप में 71 लोग मारे गए हैं। 
 
स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस भूकंप के कारण चियापास प्रांत में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं जबकि तबास्को प्रांत में भी भूकंप के कारण 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। 
 
अमेरिकी भू-सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के अनुसार गुरुवार को आया यह भूकंप 1985 में मैक्सिको के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाने वाले भूकंप से ज्यादा जोरदार था। गौरतलब है कि 1985 में मैक्सिको के तटीय इलाकों में आए विनाशकारी भूकंप के कारण हजारों लोग मारे गए थे। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने मैक्सिको में आए भूकंप के कारण ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की थी। खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कुछ तटीय इलाकों को खाली भी कराया था। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख