Hanuman Chalisa
✕

आखि‍र क्‍यों बदला फेसबुक ने अपना नाम, क्‍या है वजह?

Updated: शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (12:21 IST)
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने नाम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब इसका नया नाम 'मेटा' होगा। फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को ऑकलैंड में आयोजित सालाना कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

मार्क ने कहा, 'मेटावर्स प्रोजेक्‍ट का मिशन पूरा करने के लिए हम खुद को री-ब्रांड कर रहे हैं। अब हमारे लिए फेसबुक फर्स्ट की जगह मेटावर्स फर्स्ट होगा।'

कंपनी का नाम अचानक से बदलने के बाद तकनीक की दुनिया में हलचल है। आखि‍र ऐसा क्‍यों किया गया। क्‍या फेसबुक प्‍लेटफॉर्म अब नहीं रहेगा आदि तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन यह सारी कवायद कंपनी की री-ब्रांडिंग को लेकर है। इसके साथ ही कंपनी अब पूरी तरह से मेटावर्स पर काम करना चाहती है। इसलिए इसे मेटा नाम में तब्‍दील किया गया है।  

जिस तरह गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है, उसी तरह एक पेरेंट कंपनी के अंदर फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और कंपनी के दूसरे प्लेटफॉर्म आएंगे। जुकरबर्ग का मानना है कि आने वाले समय में मेटावर्स दुनिया की वास्तविकता होगी।

मेटावर्स क्या है?
मेटावर्स एक तरह की आभासी दुनिया होगी। इस तकनीक से आप वर्चुअल आइंडेंटिटी के जरिए डिजिटल वर्ल्ड में एंटर कर सकेंगे। यानी एक पैरेलल वर्ल्ड, जहां आपकी अलग पहचान होगी। उस पैरेलल वर्ल्ड में आप घूमने, सामान खरीदने से लेकर, इस दुनिया में ही अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिल सकेंगे। जैसे सामान्‍य दुनिया में बातचीत करते हैं, ठीक वैसे ही बात कर सकेंगे। कुल मिलाकर एक ऐसी तकनीक जिसकी मदद से आभासी और रियल दुनिया के बीच का फर्क बेहद कम हो जाएगा।  

कैसे काम करेगा मेटावर्स?
मेटावर्स ऑग्मेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी कई टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन पर काम करता है।  इसे पूरी तरह से डेवलप होने में 10 से 15 साल लग सकते हैं। खास बात यह है कि इसे कोई एक अकेली कंपनी डेवलेप नहीं कर सकती। क्‍योंकि ये कई तरह की अलग-अलग तकनीक से मिलकर बनेगी, इसलिए इसमें दुनिया की कई कंपनियां काम कर रही हैं।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, ओमान से इजरायल तक कहां-कहां हुई सुरक्षा चूक?

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और आयोग को नोटिस

अमेरिकी चुनाव की कमियां गिनाते-गिनाते ट्रंप ने कर दी बड़ी गलती! ब्राजील को बताया 'भारत'

शिक्षक भर्ती को लेकर राहुल गांधी ने CM डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, पदवृद्धि के साथ नोटिस वापस लेने की मांग

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता: अहमदाबाद में साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार

अगला लेख