dharma sangrah
✕

क्या है Met Gala, 40 लाख होता है टिकट, जानें पूरी जानकारी

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (17:27 IST)
Met Gala: हर साल की तरह इस साल भी फैशन लवर का सबसे लोकप्रिय इवेंट मेट गाला मई के पहले सोमवार यानि 1 मई को आयोजित किया गया। इस इवेंट में कई बड़े सितारे व डिज़ाइनर न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट (Metropolitan Museum of Arts) में शामिल हुए। इस साल मेट गाला को मशहूर डिज़ाइनर कार्ल लेगरफेल्ड (Karl Lagerfeld) की याद में मनाया जा रहा है और ये इवेंट उनके जीवन को समर्पित किया गया है। कार्ल लेगरफेल्ड ने कई बड़े ब्रांड्स जैसे शनैल (chanel), फेंडी (fendi), क्लोए (chloe) में अपने बेहतरीन डिज़ाइन को समर्पित किया था। तो चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए जानते हैं मेट गाला से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में-
 
क्या है मेट गाला?
मेट गाला की शुरुआत ब्रिटिश पत्रकार एवं वोग (vogue) की CEO एना विंटोर (Anna Wintour) द्वारा 1955 में की गयी थी। दरअसल मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है जिसमें मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए फण्ड एकत्रित किया जाता है। हर साल इस म्यूजियम में फैशन एक्सहिबिशन (fashion exhibition) आयोजित किया जाता है।
कितने महंगे होते हैं मेट गाला के टिकट?
इस साल की बात की जाए तो मेट गाला का सिंगल टिकट $50,000 यानि 40 लाख का होता है। साथ ही पूरे टेबल बुक करने की बात की जाए तो उसका टिकट $300,000 यानि 2.45 लाख से शुरू होता है। अगर पिछले साल की बात की जाए तो मेट गाला कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट ने $17.4 मिलियन का फंड एकत्रित किया था।
 
क्या है मेट गाला 2023 की थीम?
इस साल मेट गाला 2023 की थीम या ड्रेस कोड "कार्ल के सम्मान में" (in honors of Karl) निर्धारित किया गया है। इस इवेंट में मशहूर डिज़ाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के मशहूर डिज़ाइन दिखाए जाएंगे यानि इस इवेंट की प्रदर्शनी में 150 डिज़ाइन को प्रस्तुत किया जाएगा।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख