शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Melania Trump flight forced to land after smoke fills plane cabin
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (00:51 IST)

धुएं की वजह से वापस लौटा मेलानिया ट्रंप का विमान

धुएं की वजह से वापस लौटा मेलानिया ट्रंप का विमान - Melania Trump flight forced to land after smoke fills plane cabin
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को बुधवार को विमान के केबिन में धुएं की वजह से वापस वॉशिंगटन क्षेत्र के सैन्य अड्डे पर लौटना पड़ा।  
 
विमान के ज्वाइंट बेस एंड्रूज लौटने के बाद मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीश्म ने बताया कि सभी ठीक हैं और सुरक्षित हैं। मेलानिया ट्रंप फिलाडेलफिया अस्पताल का निरीक्षण करने वाली थी और उन परिवारों से मिलनेवाली थी जिनके बच्चे ओपियोड से प्रभावित थे। 
 
ग्रीश्म ने बताया कि मेलानिया की टीम इस बात का आकलन कर रही है कि इन परिवारों से मिलने के लिए अब अलग से प्रबंध किए जा सकते हैं या नहीं।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
ये भी पढ़ें
महानवमी पर आई अच्‍छी खबर, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते, इतने घटे दाम...