dharma sangrah
✕

पुरुषों पर आरोप मढ़ने वाली महिलाओं को 'सबूत दिखाना' चाहिए : मेलानिया ट्रंप

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (22:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का कहना है कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं को ‘सुनें जानें’ और उनका समर्थन किए जाने की आवश्यकता है लेकिन पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब ऐसे आरोप लगते हैं तो ठोस सबूत की आवश्यकता होती है और आरोप लगाने वालों को सबूत दिखाने चाहिए। केन्या यात्रा के दौरान ‘एबीसी’ ने मेलानिया का साक्षात्कार किया था। यह साक्षात्कार बुधवार को 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर प्रसारित हुआ था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या वह ‘मी टू अभियान’ का समर्थन करती हैं।

मेलानिया ने कहा, मैं उन महिलाओं का समर्थन करती हूं और उन्हें सुना जाना आवश्यक है। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बीते वर्षों में कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इस पर ट्रंप का कहना है कि यह पुरुषों के लिए एक भयावह दौर है जहां उनके खिलाफ बरसों पुराने आरोप निकलकर सामने आ रहे हैं। यह टिप्पणी उन्होंने ब्रेट कावानाह के संदर्भ में की थी। (भाषा)

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख