Hanuman Chalisa

चीनी रेस्टोरेंट के मेन्यू में भारतीय राजकुमारी की तस्‍वीर, शि‍कायत की तो हटाई

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (15:24 IST)
Photo : Twitter
चीन के शंघाई शहर स्थित एक रेस्टोरेंट के मेन्यु कार्ड में उत्तर प्रदेश के रामपुर के नवाब खानदान की राजकुमारी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर को अब हटा दिया गया है। दरअसल, इस तस्वीर को लेकर आपत्ति जाहिर की गई थी।

चीन के शंघाई शहर के एक रेस्टोरेंट में रामपुर के नवाब सैयद रजा अली खान की बेटी राजकुमारी मेहरुन्निसा खान की तस्वीरें मुगलई व्यंजनों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करने के लिए मेन्यू कार्ड पर छपी थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर नवाब खानदान के वारिस काजिम अली को जब इस बारे में पता चला तो उन्‍होंने आपत्ति जाहिर की थी। इस मसले पर उन्होंने चीन में भारतीय दूत विक्रम मिस्री और चीनी राजदूत को पत्र भी लिखा था। उन्होंने इस तस्वीर को हटाने की मांग की थी।

इसके बाद रेस्टोरेंट के मेन्यु कार्ड से तस्वीर हटा ली गई। रेस्टोरेंट के मालिक ने शाही खानदान की भावनाएं आहत किए जाने के लिए खेद व्यक्त किया है और भविष्य में कभी भी ऐसा न करने का आश्वासन भी दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां द्वारा 10 जून को भेजे गए पत्र का जवाब 12 जून को भेजा है। उन्होंने लिखा है कि शंघाई में हमारे अधिकारी ने रेस्टोरेंट के मालिक को तलब कर यह मामला उठाया था। मालिक ने पुष्टि की है कि मेन्यु कार्ड से तस्वीर हटा ली गई है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को यूपी के सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

अगला लेख