dharma sangrah
✕

चीन में आया 'मैगी' तूफान, भारी बारिश

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (14:41 IST)
बीजिंग। चीन के क्वांगझू शहर में बुधवार को 'मैगी' तूफान आने के साथ ही शहर में 118 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे पहले यह तूफान ताइवान में तबाही मचा चुका है। चीन में इस साल आने वाला 'मैगी' 17वां तूफान है। इस वजह से फुजिआन प्रांत के तटीय इलाकों में बारिश हुई है।
 
प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण दफ्तर ने बताया कि फुजिआन की 4 कांउटीज और 1 शहर में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जबकि 15 काउंटीज, जिलों और शहरों में 200 मिमी से 300 मिमी के बीच बारिश हुई है।
 
स्थानीय नदियों ने खतरे के निशान को पार कर दिया। चीन 'मैगी' के लिए पहले ही नारंगी अलर्ट जारी कर चुका है। प्रांतीय राजधानी फुझोउ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
 
स्थानीय मौसम केंद्र ने बताया कि प्रांत में बुधवार को तेज हवाओं के साथ और बारिश हो सकती है। सरकारी शिन्हुआ एजेंसी ने कहा कि ताइवान में इसने 4 लोगों की जान ले ली और 268 लोग जख्मी हुए हैं। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

अगला लेख