sundarkand
✕

गायों को लेकर राजनीति करते हैं भाजपा और संघ : राहुल

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (14:34 IST)
शाहजहांपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक कि अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
 
राहुल ने मंगलवार शाम पुवांया में आयोजित खाट सभा में किसानों से कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग दलाल हैं। ये लोग गायों को लेकर राजनीति करते हैं जबकि देवरिया से यहां तक मैंने गायों की दुर्दशा देखी है। (नरेन्द्र) मोदीजी ने गायों को चुनावी स्टंट बना रखा है। 
 
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में गायें सड़कों पर मरने को मजबूर हैं और कोई तथाकथित गोरक्षक उनकी सुध नहीं ले रहा है। दरअसल, गायें आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सियासत का औजार बनाई जा रही हैं।
 
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने गत लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि वे हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और कालेधन के 15-15 लाख रुपए हर नागरिक को दिए जाएंगे लेकिन किसी को न तो रोजगार मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपए ही आए।
 
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार ही है, जो अगर कुछ कहती है तो उसे करती भी है। कांग्रेस ने वर्ष 2008 में किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था और जिस दिन हिन्दुस्तान में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो हम 10 दिन के अंदर कर्ज माफ करके दिखा देंगे। (भाषा)
 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख