biodatamaker
✕

#MeToo : अब यहां शिकायत करें, महिला आयोग ने बनाया खास 'ई-मेल'

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (16:08 IST)
नई दिल्ली। महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार की शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान 'मी टू' के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक विशेष ई-मेल पता 'एनसीडब्ल्यूडाटमीटूएटजीमेलडाटकॉम' जारी किया है। 


आयोग ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को आयोग गंभीरता से लेता है और ऐसे मामलों के प्रति 'कतई बर्दाश्त नहीं' की नीति अपनाता है। आयोग कार्यस्थलों पर सभी महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान कार्यस्थलों पर महिला यौन उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत मिलने पर आयोग ने एक विशेष 'ई-मेल' बनाया है। इस पर कोई भी महिला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की औपचारिक रूप से शिकायत कर सकती है। आयोग ऐसी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करेगा और पीड़ितों की मदद करेगा। (वार्ता)

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख