Daily Horoscope
✕

जुकरबर्ग को अफसोस, भड़काऊ पोस्ट नहीं हटाकर फेसबुक ने गलती की

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (16:54 IST)
मार्क जुकरबर्ग ने अफसोस जताते हुए कहा है कि पिछले हफ्ते फेसबुक ने अपने प्लेटफार्म से हिंसा को उकसाने वाले एक भड़काऊ पोस्ट को नहीं हटाकर गलती की।

अमेरिका में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक से एक गलती हो गई। पिछले हफ्ते वह अपने प्लेटफार्म से एक भड़काऊ पोस्ट को नहीं हटा सकी। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह बात तो मान ली कि फेसबुक ने हिंसा की वकालत करने वाले इस पोस्ट को न हटाकर गलती की है, लेकिन इसके लिए माफी नहीं मांगी।

यह मामला अश्वेत युवक जैकब ब्लैक को अमेरिकी पुलिस द्वारा गोली मारने से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि विस्कोंसिन के केनोशा में पुलिस ने जैकब को पीठ में सात गोलियां मारी थीं। इसके बाद जैकब को लकवा मार गया। इस घटना के बाद केनोशा में प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी दौरान 'केनोशा गार्ड' नाम के एक फेसबुक पेज पर लोगों से हथियारों के साथ केनोशा में घुसने की अपील की गई थी। जुकरबर्ग ने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि यह सामग्री फेसबुक की नीतियों के खिलाफ थी।

उन्‍होंने कहा कि कई लोगों ने इस पोस्ट के खिलाफ ध्यान खींचा था लेकिन तब इसे हटाया नहीं जा सका। यह एक गलती थी।' आखिरकार, बुधवार को यह पोस्ट तब हटाया गया, जब एक हथियारबंद शख्स ने कथित रूप से दो लोगों की जान ले ली और तीसरे को घायल कर दिया। हाल के दिनों में फेसबुक ने जनसुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले समूहों के पोस्ट हटाने या प्रतिबंधित करने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख