ramcharitmanas
✕

सरकारें इंटरनेट के विनियमन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं : जुकरबर्ग

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (19:17 IST)
वॉशिंगटन। सोशल नेटवर्क कंपनी फेसबुक के कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि सरकारों को इंटरनेट के विनियमन में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जुकरबर्ग ने उपयोगकर्ता की गोपनीयता की सुरक्षा करने के लिए सभी देशों से यूरोपीय नियमों के व्यापक रूप को अपनाने का आग्रह किया।
 
उन्होंने शनिवार को 'द वॉशिंगटन पोस्ट' में छपे एक लेख में कहा कि मेरा मानना है कि हमें सरकारों और नियामकों के लिए अधिक सक्रिय भूमकिा निभाने की आवश्यकता है। हम इंटरनेट के लिए नियमों को अपडेट करके बहुत कुछ संरक्षित कर सकते हैं जिनमें लोगों को खुद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता, उद्यमियों के लिए नई चीजों का निर्माण करने की स्वतंत्रता और समाज की व्यापक हानि से सुरक्षा शामिल है।
 
फेसबुक प्रमुख ने कहा कि हानिकारिक सामग्री, चुनाव की पवित्रता, गोपनीयता और डाटा पोर्टेबिलिटी जैसे 4 क्षेत्रों में नए स्तर से विनियमन की जरूरत है। इंटरनेट से सभी हानिकारक सामग्रियों को निकालना असंभव है लेकिन जब लोग 10 विभिन्न साझा करने वाली सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो उन सभी सेवाओं की अपनी अलग नीतियां और कार्य प्रणालियां होती हैं। हमें और अधिक रूप से मानकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
 
फेसबुक ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्वेत राष्ट्रवाद, श्वेत अलगाववाद की प्रशंसा, समर्थन और प्रतिनिधित्व पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी जिसके बारे में सोशल नेटवर्क कंपनी का कहना है कि यह प्रतिबंध अगले सप्ताह से लागू हो जाएगा।
 
फेसबुक का यह बयान 15 मार्च को न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुए हमलों के दौरान फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है। हाल के दिनों में गलत सूचना फैलाने और हानिकारक सामग्रियों को लेकर फेसबुक पर कई सवाल उठे हैं। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख