dharma sangrah
✕

जुकरबर्ग सामाजिक कार्यों के लिए बेचेंगे फेसबुक की अपनी हिस्सेदारी

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (20:02 IST)
वॉशिंगटन। सोशल मीडिया फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 12 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में समाजसेवी कार्यों में किया जाएगा।
 
जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी योजना अगले 18 महीने में 3.5 से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की है जिसकी कीमत 12 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा कि फेसबुक अब इतनी मूल्यवान हो गई है कि वे बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने और बीमारियों के उन्मूलन के सामाजिक कार्यों के लिए पूंजी जुटाने हेतु अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकते हैं।
 
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पिछले डेढ़ साल में फेसबुक के कारोबार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है और इसके शेयर ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं कि मैं अगले 20 साल तक या इससे भी अधिक समय तक फेसबुक का वोटिंग अधिकार रखते हुए अपने समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पूंजी जुटा सकता हूं। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख