dipawali
✕

फ्लाइट छूटी, रुको-रुको चिल्लाते हुए विमान के पीछे भागा

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (10:21 IST)
लंदन। डबलिन हवाईअड्डे पर आयरलैंड के नागरिक को विमान के पीछे भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
चश्मदीदों ने बताया कि करीब 20 साल का एक लड़का हवाईअड्डे के दरवाजे को तोड़ता हुआ रायनएयर विमान की ओर भागने लगा, जो एम्सडर्म के लिए उड़ान भरने ही वाला था। हवाईअड्डे पर मौजूद डेकलेन हार्वे ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को रुको चिल्लाते हुए सुना था। स्थानीय समयानुसार करीब सात बजे उसे उड़ान भरनी थी।
 
हवाईअड्डा प्रबंधन ने बताया कि व्यक्ति और उसके साथ एक महिला अपनी उड़ान के तय समय के बाद दरवाजे पर पहुंचे थे। जिसके बाद वह व्यक्ति उत्तेजित हो गया। वह दरवाजा तोड़ एप्रन की ओर भागने लगा और विमान को नीचे बुलाने की कोशिश की।
 
हवाईअड्डा पुलिस के आने तक उसे रायनएयर के कर्मचारियों ने रोके रखा। इसके बाद उसे आयरलैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया जो उन्हें डबलिन पुलिस थाने ले गई।
 
पैट्रिक केहोई (23) को बाद में डबलिन की अदालत में पेश किया। उसे अगली सुनवाई तक जमानत दे दी गई है। (भाषा) 

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख