Hanuman Chalisa

गहरा सकता है मालदीव संकट

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (09:52 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा परिषद को चेताया है कि मालदीव में हालात और बदतर हो सकते हैं। इस देश में राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की है।
 
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष निकाय की बैठक बंद कमरे में हुई जिसमें राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के न्यायाधीशों को गिरफ्तार करने के फैसले से उपजे संकट पर चर्चा की। अब्दुल्ला ने उन न्यायाधीशों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेनका ने संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष निकाय को बताया कि हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि मालदीव में स्थिति तनावपूर्ण हैं तथा हालात और बिगड़ सकते हैं।
 
एक फरवरी को शुरू हुए संकट के बाद यह पहली बार है जब परिषद ने इस संकट पर चर्चा की है, हालांकि बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया।
 
यह संकट तब उपजा जब सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नौ हाई-प्रोफाइन राजनीतिक बंदियों तथा पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता मोहम्म्द नशीद के खिलाफ चले मुकदमों को गलत बताते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। (भाषा) 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

अगला लेख