मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London terror attack, British police
Written By
Last Modified: सोमवार, 5 जून 2017 (20:09 IST)

लंदन आतंकी हमला : छापेमारी में कई गिरफ्तार

London terror attack
लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने लंदन हमले के बाद सोमवार तड़के दो स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले छापेमारी में पुलिस ने सात महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया था।
 
बयान में कहा गया है, लंदन ब्रिज हमले की जांच कर रहे आतंकवादरोधी कमान के अधिकारी आज सुबह करीब सवा चार बजे न्यूहैम और बारिंग में दो स्थानों पर दाखिल हुए। कई लोगों को पकड़ा गया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
इससे पहले की छापेमारी में पुलिस ने सात महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया था। बाद में 55 साल के व्यक्ति को रिहा कर दिया गया। कल लंदन ब्रिज पर वैन के जरिए किए गए हमले और बरो मार्केट में छुरेबाजी की घटना में सात लोग मारे गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह बोले...