biodatamaker
✕

Live Updates : अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, दहशत के मारे घरों से निकले लोग

Updated: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (12:19 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और क्वाड समिट में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे। वे आज संयुक्त राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। पल-पल की जानकारी...


12:15 PM, 25th Sep
-अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
-प्रदेश के पंगिन शहर में सुबह करीब 10 बजकर 11 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस हुए।
-लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
-रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई।

11:38 AM, 25th Sep
-पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के एक अभियान में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इनमें 2 शीर्ष आतंकवादी कमांडर शामिल हैं।
-अर्द्धसैन्य बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर को खारान जिले के समीप एक ठिकाने में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद शुक्रवार को अभियान चलाया गया।
-जैसे ही फ्रंटियर कोर के सैन्य इलाके में घुसे और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी और उन्होंने अपने ठिकाने से भागने की कोशिश की।
-भीषण मुठभेड़ के बाद कमांडर गुल मीर उर्फ पुलेन और कलीमुल्ला बोलानी समेत 6 आतंकवादी मारे गए। इलाके से हथियारों और गोला बारुद का भारी जखीरा भी बरामद किया गया है।

11:13 AM, 25th Sep
-पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
-पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में जारी मतभेदों की वजह से मंत्रिमंडल के गठन में चन्नी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-बताया जा रहा है कि जल्द ही चन्नी कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम तय किए जा सकते हैं।

11:12 AM, 25th Sep
-राजस्थान के जयपुर में शनिवार को 6 लोगों की एक भीषण दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-बताया जा रहा है कि ये सभी लोग वैन से रीट की परीक्षा (REET 2021) देने बारां से सीकर जा रहे थे।

10:02 AM, 25th Sep
-भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 29,616 नए मामले, 28,046 रिकवर, 290 की मौत
-देश में 3,01,442 एक्टिव मरीज, अब तक 3,28,76,319 लोगों ने कोरोना को मात दी और 4,46,658 की मौत।
-84,89,29,160 लोगों ने अब तक ली कोरोना की खुराक, शुक्रवार को 71,04,051 को लगी कोरोना वैक्सीन
 

07:42 AM, 25th Sep
-पीएम मोदी न्‍यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, जहां पर वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।
-इसमें वे कोविड -19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

07:41 AM, 25th Sep
-यूएनजीए में पाकिस्तान ने छेड़ा कश्मीर राग। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने की कश्मीर में दखल की मांग।
-भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब। 
-आतंकवाद को बढ़ावा देता है पाकिस्तान, ओसामा बिन लादेन को शहीद बताता है। उसे आत्म चिंतन करना चाहिए।
-पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख