• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. last man to walk on the moon Passes away
Written By
Last Updated :वाशिंगटन , मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (10:17 IST)

चांद पर जाने वाले आखिरी अंतरिक्ष यात्री सरनेन का निधन

Eugene Cernan
वाशिंगटन। चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नासा ने उनके निधन की खबर दी।
 
सरनेन वर्ष 1972 में अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। उन्होंने तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी और चांद पर जाने वाले वह आखिरी व्यक्ति थे।
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्विटर पर कहा, 'हम नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति सरनेन को खोने से दुखी हैं।'
 
नासा ने सरनेन के परिवार का एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, स्वास्थ्य संबधी परेशानी होने के बाद कल उनका निधन हो गया। वह एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भी थे।
 
बयान में कहा गया, 'हमारा परिवार बहुत दुखी हैं और हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं। सरनेन एक बहुत ही अच्छे पति, पिता, भाई और दोस्त थे।' (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर/नासा 
ये भी पढ़ें
ट्रंप को झटका, सुरक्षा सलाहकार पद पर नामित क्राउले ने वापस लिया नाम