शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Know who were those 5 rich people of the world, whose lives ended in seeing the wreckage of Titanic
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 जून 2023 (14:40 IST)

जानिए कौन थे दुनिया के वो 5 रईस, टाइटैनिक का मलबा देखने के चक्‍कर में खत्‍म हो गई जिनकी जिंदगियां

submarin
oceangate submarine news : टाइटैनिक का मलबा देखने गए दुनिया के 5 रईस समुद्र में फंस गए थे, जिनकी अब मौत हो गई है। वे टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गए थे। उन्‍हें खोजने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि दुनिया के ये पांचों रईस अपने बिजनेस और काम के लिए मशहूर हैं। लेकिन टाइटैनिक का मलबा देखने के चक्‍कर में खत्‍म हो गई उनकी जिंदगी।

बता दें कि मध्य-अटलांटिक में 18 जून को टाइटैनिक (Titanic) के मलबे में गोता लगाने के दौरान एक पनडुब्बी ओशनगेट गायब हो गई थी। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति से लेकर ब्रिटिश रईस तक 5 दिग्गज फंसे हुए थे। ये लाखों डॉलर खर्च कर डूबे हुए टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गए थे।

आखिर कौन हैं ये 5 दिग्गज?
स्टॉकटन रश : लापता हुई पनडुब्बी में ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी सवार थे। इस पनडुब्बी का संचालन ओशनगेट ही करती है। ये कंपनी पर्यटकों को समुद्र के सबसे गहरे क्षेत्रों में ले जाती है। इस कंपनी की स्थापना साल 2009 में हुई थी। लेकिन रश ने अपना करियर साल 1981 में दुनिया के सबसे कम उम्र के जेट ट्रांसपोर्ट रेटेड पायलट के तौर पर शुरू किया था। ओशनगेट टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए ये कंपनी लोगों को 8 दिन की यात्रा करवाती है। इस यात्रा के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक की टिकट खरीदी जाती है। न्यूफाउंडलैंड के तट से जहां टाइटैनिक का मलबा है वो जगह 600 किमी दूर स्थित है।

शहजादा और सुलेमान दाऊद : इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद उनके बेटे सुलेमान दाऊद भी सवार हैं। 48 साल के शहजादा दाऊद की बात करें तो उनकी गिनती पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में होती हैं। वो ब्रिटेन स्थित प्रिंस ट्रस्ट चैरिटी के बोर्ड सदस्य हैं। दाऊद के साथ उनके 19 साल के बेटे भी है, जो समुद्र में 12500 फीट पानी के अंदर टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए गए थे। शहजादा दाऊद एंग्रो कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी उर्वरक, भोजन और ऊर्जा का उत्पादन करती है। साल 2022 के अंत तक एंग्रो का रेवन्यू 1.2 बिलियन डॉलर था। उनके बेटे सुलेमान के पास ब्रिटिश नागरिकता है और वो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

हामिश हार्डिंग : 58 साल के ब्रिटिश कारोबारी हामिश हार्डिंग भी उन 5 लोगों में है जो पनडुब्बी में सवार थे। वो तीन बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं। वो एक्शन ग्रुप के फाउंडर और अंतरराष्ट्रीय विमान ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के चेयरमैन हैं। इस कंपनी का मुख्यालय दुबई में है। अंटार्कटिका में गल्फस्ट्रीम G550 का उपयोग करते हुए उन्होंने पहली रेगुलर बिजनेस जेट सेवा शुरू की। उन्होंने वीकएंड में टाइटैनिक के मलबे को देखने की जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की थी।

पॉल-हेनरी नार्गोलेट : पॉल-हेनरी नार्गोलेट को ‘मिस्टर टाइटैनिक’ के नाम से जाना जाता है। 77 साल के नार्गोलेट ने पनडुब्बी के चालक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने फ्रांस की नौसेना में 25 से अधिक साल तक सेवा की। उन्हें पूरी दुनिया में गोता लगाने का अनुभव हासिल है। वो सागर में दुर्गम जल स्थलों तक जा चुके हैं। नार्गोलेट ने आरएमएस टाइटैनिक के मलबे का पता लगाने से पहले 30 से अधिक बार गोताखोरी की थी। उनकी अथॉरिटी में ब्रिटिश जहाज से संबंधित 5,500 वस्तुओं को बरामद किया गया, जिसमें 20 टन का एक टुकड़ा भी शामिल था।

250,000 डॉलर हैं पनडुब्बी का किराया : स्टॉकटन रश ने 2009 में कंपनी की स्थापना की, ग्राहकों को गहरे समुद्र की यात्रा का अनुभव करने का मौका दिया और 2021 में वैश्विक सुर्खियां बटोरीं, जब इसने टाइटैनिक के मलबे की साइट पर यात्रा की पेशकश शुरू की। कंपनी 250,000 डॉलर में यात्रियों को प्रसिद्ध जहाज के अवशेषों को नजदीक से देखने का अवसर प्रदान करती है।
Edited: By Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर में मुकेश और नीता अंबानी सहित अनेक हस्तियां हुईं सम्मिलित