मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. King of Swaziland has changed the country's name to eSwatini
Written By
Last Modified: जोहानसबर्ग , शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (10:45 IST)

अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड का नाम बदला

Swaziland
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने अपने देश का नाम बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रखने की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राजा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
 
राजा मस्वाती तृतीय वर्षों से स्वाजीलैंड को 'इस्वातिनी' कहते आ रहे थे। साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए और साल 2014 में देश के संसद के उद्घाटन के वक्त भी उन्होंने इस नाम का इस्तेमाल किया था। देश का नाम बदले जाने से हालांकि वहां के कुछ लोग नाराज हैं।
 
गौरतलब है कि सोभूजा द्वितीय के बेटे राजा मस्वाती की 15 बीवियां हैं। आधिकारिक रूप से उनकी बायोग्राफी लिखने वालों के मुताबिक उनके पिता ने 82 साल तक शासन किया। इस दौरान उनकी 125 बीवियां थीं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लेट हुई दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस, तो मुफ्‍त मिलेगा पानी