biodatamaker

थम जाएंगी सासें, जब देखेंगे कोबरा और अजगर की लड़ाई (फोटो)

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (21:32 IST)
सोशल मीडिया में इन दिनों एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक किंग कोबरा और विशालकाय अजगर के मृत शरीर नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कोबरा और अजगर के बीच हुई एक खतरनाक लड़ाई को बयां कर रही है। कोबरा व अजगर की इस जानलेवा लड़ाई के बाद एक ओर जहां कोबरा अपने प्राण त्याग चुका था, वहीं दूसरी ओर अजगर भी अपने सिर के पिछले हिस्से में कोबरा का जहरीला दंश खाकर अपनी जान गंवा बैठा।

अजगर ने अपने बचाव में कोबरा को कब्जे में लेकर उसे मारने की कोशिश की, और सफल भी रहा। इस खतरनाक तकरार के बारे में फ्लोरिडा म्यूज़ियम के कोलमैन शीही कहते हैं कि यह पागलपन है, लेकिन मैं इस तकरार के नतीजे साफतौर पर जानता था। यह एक खतरनाक दुनिया है, जहां अपने से बड़े जीवों को खाने की कोशिश में आपकी जान भी जा सकती है।

कोलमैन के अनुसार यह तस्वीर दक्षिण-पूर्वी एशिया के किसी इलाके से है, जहां सांपों की यह दो खतरनाक प्रजातियां एक ही क्षेत्र में पाई जाती हैं। फेसबुक में पोस्ट किए जाने के बाद इस तस्वीर ने कई सरीसृप वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिकी म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से फ्रैंक बर्बरीक का कहना है कि यह तस्वीर फोटोशॉप की हुई नहीं बल्कि असली नजर आ रही है। यह एक अजीब घटना है, वैसे भी सांपों की दुनिया से जुड़ी अधिकतर घटनाएं आसानी से देखने नहीं मिलती हैं।
(Photo Courtesy : Nationalgeographic.com)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख