• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Kardashian
Written By
Last Modified: लॉस एंजिल्स , बुधवार, 18 मई 2016 (12:30 IST)

खुफिया एजेंट हैं किम करदाशियां!

खुफिया एजेंट हैं किम करदाशियां! - Kim Kardashian
लॉस एंजिल्स। रीयलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां पर ईरानी अधिकारियों ने खुफिया एजेंट होने का आरोप लगाया है।
 
'यूएस मैग्जीन' की खबर में कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों के अनुसार 'कीपिंग अप विद द करदाशियांस' की स्टार भड़काऊ सेल्फी और तस्वीर पोस्ट कर उद्देश्यपूर्ण ढंग से ईरानी महिलाओं को भ्रष्ट बनाने की कोशिश कर रही हैं।
 
ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्डस कोर के संगठित साइबर अपराध प्रकोष्ठ (ओसीसीयू) का मानना है कि करदाशियां इंस्टाग्राम के सीईओ केविन सिस्ट्रोम के दल का हिस्सा हैं।
 
ओसीसीयू के प्रवक्ता मुस्तफा अलीजादे ने कहा कि वे युवा लोगों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके पीछे विदेशी हैं। ये योजनाएं फारस की खाड़ी और इंग्लैंड के इर्द-गिर्द से उत्पन्न होती हैं।
 
उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि यह विदेशी अभियान है। किम करदाशियां एक फैशन मॉडल है इसलिए इंस्टाग्राम के सीईओ उसे कहते हैं कि इसे अपनाओ। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसमें वित्तीय सहायता भी शामिल है। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 
 
ओसीसीयू घरेलू संस्कृति को बचाने के लिए काम करता है और सुनिश्चित करता है कि ईरानी नागरिक अन्य देशों से प्रभावित न हों। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
असम में भू-स्खलन, 5 की मौत