Hanuman Chalisa
✕

शी के साथ वार्ता में किम ने अमेरिका के साथ गतिरोध पर जताई चिंता

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (11:54 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में गतिरोध को लेकर चिंता व्यक्त की। उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद समिति केसीएनए ने कहा कि किम ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार और परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में पैदा हुए गतिरोध पर चिंता व्यक्त की।


उसने बताया कि किम ने कहा कि प्योंगयांग के वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के मूल रुख में बदलाव नहीं आया है। चीन उत्तर कोरिया का मुख्य राजनयिक समर्थक और अहम व्यापारिक साझीदार है। केसीएनए ने कहा, शी जिनपिंग ने कहा कि डीपीआरके (उत्तर कोरिया) द्वारा उठाए गए वैध मुद्दे उनकी उचित मांगें हैं और वह इस बात से सहमत हैं कि डीपीआरके के न्यायसंगत हितों का उचित तरीके से समाधान होना चाहिए।

उसने बताया कि शी ने सुविधाजनक समय पर उत्तर कोरिया आने का किम का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह 2012 में सत्ता के आने के बाद शी की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी लेकिन प्योंगयांग ने यह पहली बार नहीं कहा है कि शी ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया है। उसने पिछले साल मार्च में किम के बीजिंग की यात्रा करने के बाद भी यही कहा था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख