Hanuman Chalisa
✕

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस बोलीं, मेरी मां भी कहतीं ट्रंप को हराओ

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (08:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय अमेरिकी मूल की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उनकी दिवंगत मां उनके ऐतिहासिक नामांकन पर बहुत गौरवान्वित होतीं और कहतीं कि ट्रंप को हराने के लिए आगे बढ़ो।
 
कैलीफोर्निया से सीनेटर 55 वर्षीय हैरिस पहली अश्वेत और भारतवंशी हैं जिन्हें अमेरिका की किसी महत्वपूर्ण पार्टी द्वारा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन का मुकाबाल मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से है। डेमोक्रेटिक पार्टी की हैरिस के मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मौजूदा उपराष्ट्रपति माइक पेंस हैं।
 
हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन को याद करते हुए सीएनएन से कहा कि मैं मानती हूं कि वे वास्तव में बहुत गौरवान्वित होतीं और कहतीं ट्रंप को हराओ। बता दें कि गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था और वे बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में पीएचडी करने अमेरिका आई थीं। हैरिस ने कहा कि उन्होंने हमारा पालन- पोषण सेवा के लिए किया। अगर वे इस समय लोगों की पीड़ा को देखतीं, विज्ञान की बेबसी को देखतीं तो उन्हें बहुत दुख होता।
 
उल्लेखनीय है कि हैरिस की मां ने स्तन कैंसर पर शोध किया था और 2009 में स्तन कैंसर की वजह से ही उनकी मौत हो गई थी। इस साक्षात्कार में हैरिस ने अपने परिवार, पति और सौतेले बच्चों और दिवंगत मां के बारे में खुलकर बात की। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख