dharma sangrah

चश्मदीद बोले, तालिबानियों ने चुन-चुनकर विदेशियों को मारा...

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (20:44 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में एक होटल में 22 लोगों को मारने वाले तालिबानी आतंकवादी विदेशियों को हर कमरे में खोज रहे थे। हमले के पीड़ितों ने यह जानकारी दी है। विद्रोही एके 47 राइफलों और आत्मघाती जैकेटों से लैस थे।


उन्होंने शनिवार की रात देश की राजधानी में स्थित इंटरकान्टिनल होटल पर हमला किया, जो करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चला। इसके बाद सवाल किए जाने लगे कि आतंकियों ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध कैसे लगाई। जब आतंकवादी गोलीबारी कर रहे थे और छह मंजिला इमारत को आग लगा रहे थे तो होटल के मेहमान खंभों के पीछे और कमरों में छुप गए थे।

कुछ लोग बचने के लिए चादरों का इस्तेमाल कर बालकनियों पर चढ़ गए थे। 20 वर्षीय होटलकर्मी हसीबुल्लाह ने बताया कि वे कह रहे थे विदेशियों को मारो। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि वह पांचवीं मंजिल के एक कमरे में छुपा हुआ था और सुन रहा था कि आतंकवादी हर कमरे में जा रहे थे और जबरन कमरों के दरवाजे खोलकर अंदर मौजूद लोगों को मार रहे थे।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आतंकवादियों को मेहमानों का सर कलम करते हुए देखा। हमला कल खत्म हुआ और अफगान बलों ने सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया। नार्वे के सैनिकों ने इस अभियान में अफगान फौजियों की मदद की।

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहीद मजरोह ने बताया कि 22 शवों को काबुल के अस्पतालों में लाया गया है। तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में यूक्रेन के राजदूत विक्टर निक्कितियुक ने बताया कि हमले में कम से कम सात यूक्रेन के नागरिक मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में यूक्रेन के कई नागर विमानन तकनीशियन काम करते हैं। एयरलाइन कैम एयर के लिए काम करने वाले सभी कर्मचारी मारे गए हैं जो इंटरकांटिनल होटल में ठहरे हुए थे। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख