ramcharitmanas
✕

काबुल में बम विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (17:42 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक व्यस्त सड़क पर एक बस को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कईं लोगों के हताहत होने की आशंका है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन में लगभग 1.30 बजे संसद की इमारत के समीप दार उल अमान सड़क पर एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी और इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। उन्होंने बताया कि हमले का लक्ष्य वहां से गुजर रही एक बस थी और बम विस्फोट के बाद इसमें आग लग गई और चारों तरफ काला धुआं था।
 
इस बीच गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत राहिमी ने बताया कि इस बस में सरकारी कर्मचारी थे और इसमें अनेक लोग हताहत हुए हैं तथा मामले की विस्तृत जानकारी बाद में मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि यह विस्फोट एक चिपकने वाले बम से किया गया है, जो सड़क से गुजरने वाले वाहनों से चिपकने में सक्षम होता है। इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
 
पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान खासकर काबुल में तालिबान और आईएस आतंकवादियों ने काफी हमले किए हैं। रविवार को छात्रों की बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट हमले में 2 नागरिक मारे गए थे और 24 लोग घायल हुए थे। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख