dharma sangrah

कनाडा के साथ कोरोना पर बैठक से भारत ने क्‍यों किया इनकार?

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (13:44 IST)
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की भारत पर की गई टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने ओटावा प्रशासन को एक और झटका दिया है। भारत के आंतरिक मामले में ट्रूडो के बयान के फौरन बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई थी। ताजा फैसले में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना को लेकर कनाडा की अगुवाई वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

भारत ने कनाडा को उसकी कोरोना कांफ्रेंस में अपने विदेश मंत्री के अलग रहने की जानकारी दे दी है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नवंबर में कोरोना को लेकर आयोजित मंत्रिस्तरीय सहयोग समूह की 11वीं बैठक में शामिल हुए थे। यह ऐसा पहला मौका था जब भारत ने आधिकारिक रूप से इस बैठक में भाग लिया था।

उस समय कनाडा के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि कनाडा के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के ग्रुप में जुड़ने पर उनका स्वागत करते हुए खुशी जताई है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत के दौर से ही भारत इस महामारी से दुनिया को निजात दिलाने के लिए लगातार अगुवाई करते हुए सहयोग दे रहा है। सस्ती और कारगर वैक्सीन को लेकर भी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे में भारत के इस फैसले को कनाडा के लिए एक और सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
इस ग्रुप के शामिल अन्य देशों की बात करें तो इसमें ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन भी शामिल है।

पिछले हफ्ते कनाडा के पीएम ने दिल्ली के किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसके फौरन बाद भारत ने ट्रूडो की टिप्पणी को भ्रामक सूचनाओं के आधार बनाया गया गैरजरूरी बयान करार देते हुए देश के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देने की चेतावनी दी थी। भारतीय विदेश विभाग ने साफ किया था कि भविष्य में ऐसी गलत बयानबाजी भारत-कनाडा के रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख