suvichar

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार को बचाएंगे भारतवंशी जगमीत सिंह...

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (12:44 IST)
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर सत्ता पर विराजमान होने के करीब हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी को 157 सीटें मिली हैं, जबकि सिख नेता भारतवंशी जगमीत सिंह की पार्टी न्यू डेमोक्रेट्स को कुल 24 सीटें मिली हैं। ऐसे में अगर वे जस्टिन ट्रूडो की पार्टी का समर्थन करते हैं, तो उनकी राह आसान हो जाएगी।

खबरों के मुताबिक, कनाडा में 21 अक्टूबर को हुए आम चुनाव के नतीजे आ गए हैं और मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर सत्ता पर विराजमान होने के करीब हैं। ट्रूडो की पार्टी को बहुमत के आंकड़े के लिए कुल 170 सीटों की जरूरत है।

ट्रूडो की पार्टी को 157 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए उसे 13 सीटों की जरूरत है। वहीं जगमीत सिंह की पार्टी न्यू डेमोक्रेट्स को कुल 24 सीटें मिली हैं। ऐसे में अगर वे ट्रूडो की पार्टी का समर्थन करते हैं, तो वे आसानी से प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

पेशे से क्रिमिनल वकील भारतवंशी जगमीत सिंह ने साल 2011 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और पहला ही चुनाव हार गए। 2015 में उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया और 2017 में पार्टी की कमान दे दी गई। वे कई बार प्रो-खालिस्तानी रैलियों में शामिल हो चुके हैं, जिसकी वजह से भारत में उनका काफी विरोध भी हुआ है।
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख