dharma sangrah
✕

अमेरिका से नाराज हुआ जापान

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (14:11 IST)
टोक्यो। जापान ने अमेरिकी स्वामित्व वाले ओकिनावा द्वीप के समीप गुरुवार को एक स्कूल के ऊपर से अमेरिकी हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरे जाने के मामले पर विरोध व्यक्त किया है। जापान का कहना है कि यह दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है।
 
यह स्कूल फुटेनमा सैन्य हवाई अड्डे से थोड़ा आगे है और ओकिनोवा में अमेरिकी सैनिकों की गातिविधियों को लेकर जापान कईं बार विरोध दर्ज करा चुका है कि स्कूल होने के कारण इस क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले माह स्कूल के खेल के मैदान में सैन्य विमान की एक खिड़की गिर गई थी।
 
इसके बाद स्कूल के समीप दो हेलीकॉप्टरों की आपातकालीन लैंडिंग से भी माहौल गर्मा गया है और जापान ने इस सैन्य ठिकाने के प्रभारी अमेरिकी अधिकारियों को हिदायत बरतने को कहा है।
 
जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदिरा ने शुक्रवार को इस घटना पर एतराज करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं है और हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह एहतियात बरते।
 
उन्होंने कहा कि कल स्कूल के ऊपर अमेरिकी विमानों के उड़ान भरे जाने संबंधी रडार और वायु नियंत्रक आंकड़े उनके मंत्रालय के पास हैं और इन्हें मीडिया में भी जारी किया गया है।
 
इस मामले में प्रतिक्रिया करते हुए अमेरिकी सैनिकों ने कहा है कि पायलटों को स्कूल के बारे में पूरी जानकारी थी और स्कूल को बचाने का प्रयास किया गया। कल की उड़ान के बाद स्कूली शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को मैदान से ले जाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। गौरतलब है कि ओकिनावा 1972 से अमेरिका के स्वामित्व में है और यहां 30 हजार सैन्यकर्मी है। सामरिक दृष्टि से यह पूर्वी चीनी समुद्र के नजदीक है। (वार्ता)
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख