biodatamaker
✕

जापान ने बनाया 'नैप बॉक्स', अब लंबी शिफ्ट के बीच खड़े-खड़े झपकी ले सकेंगे कर्मचारी

Updated: बुधवार, 20 जुलाई 2022 (14:09 IST)
जापान। जापान के इटोकि कॉर्प. और कोयोजू गोहान के.के ने मिलकर देश के ऑफिस कल्चर को और अधिक विकसित करने के लिए एक डिवाइस बनाया है, जिसे 'नैप बॉक्स' कहा जाता है। आविष्कारकों ने यह दावा किया है कि ऑफिस की टाइमिंग के बीच में कुछ देर इस वर्टीकल बक्से में सोकर थकान दूर की जा सकती है और पुनः फ्रेश मूड से काम किया जा सकता है।  
 
ऑफिस में ज्यादा देर तक बैठकर काम करने में आलस आना दुनियाभर के कई कर्मचारियों की समस्या रही है। इस बॉक्स का निर्माण इसी समस्या को सुलझाने के लिए किया गया है। कंपनी का दावा है कि ऑफिस के लंबे टाइमिंग के बीच लोग कुछ देर इस बक्से में आराम करके अपनी लॉन्ग शिफ्ट को अधिक प्रभावशाली ढंग से पूरा कर पाएंगे। 
 
इटोकि कॉर्प. के संचार निदेशक साएको कावाशीमा ने कहा कि जापान में कई लोग ऑफिस के काम से तंग आकर खुद को कुछ देर के लिए बाथरूम में बंद कर लेते हैं, ताकि वे थोड़ी देर आराम कर पाएं। लेकिन मुझे ये तरकीब स्वास्थ की दृष्टि से सही नहीं लगती। इससे अच्छा होगा कि किसी आरामदायक और सुरक्षित जगह पर झपकी ली जाए। 
 
कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में एक बेलनाकार बक्सा नजर आ रहा है, जिसमें एक दरवाजा लगा हुआ है। तस्वीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बक्से में खड़े-खड़े ही सो जाने की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके प्राइस और लॉन्च डेट के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख