suvichar

जापान के फुकुशिमा प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (19:35 IST)
टोकियो। उत्तर-पूर्वी जापान के फुकुशिमा के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में रविवार को 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजकर 23 मिनट पर क्षेत्र के बड़े हिस्से में भूकंप का झटका महसूस किया गया और इसका केंद्र पूर्वी फुकुशिमा के नमीई के पूर्व में स्थित था। झटका टोकियो तक महसूस किया गया है।
 
जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि सुनामी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। एजेंसी ने कहा कि जब भूकंप आया था तब आपात चेतावनी जारी की गई थी लेकिन किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली।
 
सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि शिनकेनसेन बुलेट ट्रेन सेवा को क्षेत्र में कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। एनएचके ने बताया कि फुकुशिमा डायची समेत क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्रों में कुछ भी असामान्य नहीं लगा है।
 
साल 2011 में 9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 18,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
(सांकेतिक चित्र)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख