biodatamaker

अलीबाबा के संस्थापक जैक मा 2019 में होंगे सेवानिवृत्त, सीईओ को बनाया उत्तराधिकारी

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (18:02 IST)
बीजिंग। चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जैक मा अगले वर्ष कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल झांग उनके उत्तराधिकारी होंगे। जैक मा ने सोमवार को इसकी घोषणा की। अलीबाबा के स्वामित्व वाले अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने कहा कि 54 वर्षीय जैक मा डेनियल झांग (46) को अपनी जिम्मेदारी सौंपेंगे।
 
 
जैक मा की ओर से सभी कर्मचारियों को लिखे पत्र के अनुसार झांग को 10 सितंबर 2019 को कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन के पद पर पदोन्नत किया जाएगा जबकि जैक मा कंपनी के निदेशक मंडल के निदेशक और अलीबाबा पार्टनरशिप के स्थायी सदस्य बने रहेंगे।
 
जैक मा ने कहा कि सुलभ और सफल बदलाव सुनिश्चित करने के लिए जैक मा 1 वर्ष की अवधि के लिए कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे और 2020 में शेयरधारकों की बैठक तक अलीबाबा के निदेशक रहेंगे। जैक ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी सेवानिृवत्ति योजना की घोषणा की। मा की सेवानिवृत्ति को लेकर भ्रामक रिपोर्ट आने के बाद योजना को सार्वजनिक किया गया।
 
'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने शुक्रवार को कहा था कि जैक मा अपने जन्मदिन के दिन सेवानिवृत्ति की घोषणा करने वाले हैं और वे इसके बाद परमार्थ कार्यों पर ध्यान देंगे। हालांकि 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने इसका खंडन करते हुए कहा कि जैक मा सोमवार को अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर कंपनी में उनका उत्तराधिकार संभालने की रणनीति बताएंगे, हालांकि वे आगे भी कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला, योगी सरकार में एक लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा योजना का लाभ

अगला लेख