dharma sangrah
✕

रूसी अंतरिक्ष यान की आपात लैंडिंग, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (18:00 IST)
मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए एक सोयुज रॉकेट के इंजन में समस्या आने के बाद गुरुवार को इसे आपात स्थिति में उतारा गया। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं।
 
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक नासा के सदस्य निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेक्सी ओवचिनिन ने कजाखस्तान में आपात स्थिति में उतरे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। ओवचिनिन की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है। 
 
ह्यूस्टन स्थित अभियान के नियंत्रण केंद्र से नासा के सीधा प्रसारण पर एक ‘वॉयस ओवर’ में कहा गया है, ‘प्रथम चरण की प्रक्रिया (सेपरेशन) के कुछ सेकेंड के बाद प्रक्षेपण के बूस्टर (रॉकेट) में समस्या आ गई और हम अब इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि चालक दल के सदस्यों ने ‘बैलिस्टिक डीसेंट मोड’ में जाना शुरू कर दिया है।'
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट कर कहा कि तलाश एवं बचाव टीमें रवाना हो चुकी हैं और वे सोयुज अंतरिक्षयान के पृथ्वी पर उतरने के स्थान की ओर बढ़ रही हैं। इस बीच, क्रेमलिन ने चालक दल के दोनों सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख