Hanuman Chalisa
✕

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, 25 लोगों की मौत, युद्धविराम वार्ता हुई ठप

Updated: रविवार, 27 जुलाई 2025 (14:47 IST)
Israel attacks Gaza again : इसराइल द्वारा शुक्रवार-शनिवार की रात किए गए हवाई हमलों और गोलीबारी में कम से कम 25 लोग मारे गए। इसराइल के हमले के बाद युद्ध विराम वार्ता रुक गई है और गाजा में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गोलीबारी में अधिकांश लोग उस समय मारे गए जब वे इजराइल से लगी जिकिम क्रॉसिंग के पास सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे थे। इसराइल की सेना ने गोलीबारी पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
फिलिस्‍तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्थानीय एम्बुलेंस सेवा ने यह जानकारी दी। वहीं इसराइल के हमले के बाद युद्ध विराम वार्ता रुक गई है और गाजा में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मृतकों के शव शिफा अस्पताल पहुंचाए गए हैं। वहां के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में अधिकांश लोग उस समय मारे गए जब वे इजराइल से लगी जिकिम क्रॉसिंग के पास सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे थे।
ALSO READ: इसराइल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान पर बोला हमला, खामेनेई की अमेरिका को चेतावनी
इसराइल की सेना ने गोलीबारी पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अस्पताल के कर्मचारियों और एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि हमलों में मारे गए लोगों में गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट भवन में रहने वाले चार लोग भी शामिल हैं। अमेरिका और इजराइल ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने दलों को वापस बुला लिए। इसके बाद इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम करने के लिए चल रही वार्ता ठप पड़ गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख