Daily Horoscope
✕

आईएस से संबंधित भारतीय मूल की महिला समेत दो गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (17:57 IST)
जोहानसबर्ग। भारतीय मूल की एक 27 वर्षीय महिला और उसके साथी को एक ब्रिटिश दंपति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की विशेष पुलिस इकाई हॉक्स के मुताबिक, महिला और उसके साथी पर आईएसआईएस से संबंध रखने का भी आरोप है।


केपटाउन के रहने वाले लापता दंपति का नाम अधिकारियों ने जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि क्वाजुलु-नटाल के व्रीहीड में बिवाने बांध के पास 12 फरवरी को उनका अपहरण किया गया। फातिमा पटेल और सैफीदीन असलम डेल वेच्चिओ पर डकैती और चोरी का भी आरोप है।

इन लोगों ने दंपत्ति के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आभूषण खरीदने, कैंप के लिए उपकरण और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए किया था। यह सामान बाद में एक सुदूरवर्ती जगह पाया गया जहां आईएसआईएस का झंडा लहरा रहा था।

हॉक्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर हंगवानी मुलाउड्जी ने कहा कि पटेल और उसके साथी की निगरानी के दौरान ऐसी जानकारियां सामने आईं कि केपटाउन से लापता हुए ब्रिटिश दंपति के अपहरण से उनका कथित संबंध है।

पुलिस ने इस बारे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया है और कहा कि मामले में दोनों की तलाश जारी है। उनकी गाड़ी उस जगह से करीब 300 किलोमीटर दूर मिली है जहां उन्हें नौ फरवरी को आखिरी बार देखा गया था। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख