Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आईएस में शामिल होना चाहती थी, मिली यह सजा...

गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (09:41 IST)
फिलाडेल्फिया। इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बनाने और कई सालों तक आतंकी संगठन के संदेशों का ऑनलाइन प्रचार करने की बात स्वीकार करने वाली फिलाडेल्फिया की एक महिला को आठ वर्ष की सजा सुनाई गई है। सजा मिलने से पहले महिला ने कहा था कि वह बुरी महिला नहीं है।
 
अधिकारियों ने बताया कि किआनो थोमस दोहरी जिंदगी जी रही थी, उसका पहला रूप दो बच्चों की मेहनती मां का है वहीं दूसरा मुखर व्यक्ति का है जो कि हिंसा का ऑनलाइन प्रचार करती थी, उसने पश्चिम एशिया जाने के लिए कदम उठाए और कट्टरपंथी लोगों के साथ नजदीकी संबंध बनाए रखे। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इसमें इस्लामिक स्टेट का वह एक लड़ाका भी शामिल है जिससे उसने ऑनलाइन शादी की थी।
 
किओना थोमास (33) ने सजा सुनाए जाने से पहले कहा, 'मैं बुरी या दुष्ट व्यक्ति नहीं हूं। मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जिसे एक समय पर प्रभावित किया जा सकता था।'
 
किओना को वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल उसने आतंकी समूहों को सामग्री मुहैया करवाने की बात स्वीकार कर ली थी। (भाषा) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप अयोध्या

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

अगला लेख