ramcharitmanas

इराक और सीरिया में अपनी जमीन खो चुका है आईएसआईएस

Updated: मंगलवार, 17 मई 2016 (09:10 IST)
वाशिंगटन। पेंटागन ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर से अपना नियंत्रण खो बैठा है। इस हिस्से में इराक के उस क्षेत्र का आधा भाग भी शामिल है, जिसपर कभी आईएस का नियंत्रण हुआ करता था।
 
पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने बताया कि इराक में कभी उनके कब्जे में रह चुका लगभग 45 प्रतिशत क्षेत्र वापस हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सीरिया में यह 16 से 20 प्रतिशत है।
 
कुक ने कहा कि अमेरिका आईएसआईएस की गतिविधियों और उन क्षेत्रों पर करीबी नजर बनाए हुए है, जहां यह संगठन आगे बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इस समय अमेरिका के पास आईएस के खिलाफ लीबियाई विद्रोहियों या लीबियाई सरकार के बलों को हथियार देने, प्रशिक्षण देने और उन्हें उपकरणों से लैस करने का काम नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इस बिंदु पर हमारे पास कोई विशिष्ट काम नहीं है लेकिन निश्चित तौर पर हम राष्ट्रीय समझौता सरकार के समर्थन में हैं। हम इसके कोशिश करने और एक आकार लेने के प्रयासों के समर्थन में हैं। विशेषतौर पर आईएस के खिलाफ इसकी ओर से किए जा रहे प्रयासों के समर्थन में हैं।
 
कुक ने कहा कि इस समय लीबिया में अमेरिकी बलों के छोटे दल अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं ताकि जमीनी स्तर पर तैनात लोगों की बेहतर जानकारी ली जा सके। (भाषा) 
Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

NEET छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी सख्त, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरने पर बैठे

क्या भारत में और महंगी होने वाली है चीनी और क्यों करना पड़ रहा है आयात?

वंदे मातरम पर राष्ट्रवाद की सियासत!, किसका फायदा, किसका नुकसान?

LIVE: संसद मार्ग पुलिस थाने पर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग

बागेश्वर का बागनाथ मंदिर: उत्तर भारत का अनोखा दक्षिणमुखी शिव धाम, सावन में दर्शन का विशेष महत्व

अगला लेख